फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   forgery with fake document in bilaspur.

फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर करके हड़प ली जमीन

Thu, 28 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
forgery with fake document in bilaspur.
crime - फोटो : demo pic

पुलिस थाना सदर में फर्जी दस्तावेज तैयार करके उन पर फर्जी हस्ताक्षर करने जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत कर्ता का कहना है कि उसकी गैर मौजूदगी में इस पूरे गड़बड़झाले को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में नंदलाल ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन


इसके बाद में उसके फर्जी हस्ताक्षर भी करके उसके की जमीन अपने नाम करवा ली है। उन्होंने कहा कि जब यह पूरा फर्जीवाड़ा हुआ उस दौरान वह अपने घर में ही नहीं था। ऐसे में कुछ लोगों ने उसकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है की शिकायत कर्ता घर से बाहर नौकरी करता है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।  


एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए मामले की छानबीन कर रही है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed