{"_id":"585963d44f1c1bd663e39fe1","slug":"forest-deaprtment-diployed-two-shooter-team-for-kill-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए को मारने के लिए दो शूटरों की टीमें की तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए को मारने के लिए दो शूटरों की टीमें की तैनात
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के भराड़ी क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए वन विभाग ने अब दो प्रोफेशनल शूटरों को अनुमति दी है। दोनों शूटरों को वन विभाग ने शर्तों के तहत तेंदुए को मारने की मंजूरी दी है। विभाग ने अपने आदेश में साफ किया है कि दोनों टीमें किसी भी अन्य जंगली जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं वन विभाग की ओर से उक्त टीमों को केवल रहने और खाने का खर्च ही अदा किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएफओ बिलासपुर सीबी ताशीलदार ने बताया कि स्थानीय लोगों और प्रिंट मीडिया के माध्यम से किए जा रहे आग्रह पर दो-दो प्रोफेशनल शूटरों रमेश चौहान और टीम तथा कर्ण चंदेल और उनकी टीम को आदमखोर तेंदुए को मारने की शर्तों के आधार पर अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार रमेश चौहान और उसकी टीम को मुख्य रूप से रात्रि समय, चाहे तो दिन के समय का भी उपयोग कर सकतेे हैं जबकि कर्ण चंदेल और उसकी टीम को दिन के समय, चाहें तो वह टीम रात्रि के समय का भी नर भक्षी तेंदुए को मारने के लिए जंगल में गश्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
शर्तों के अनुसार दोनों टीमें केवल नरभक्षी तेंदुए को ही मारेगी। शिकार के दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने और मानव जीवन सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सावधानियां को भी अमल में लाएगी। तेंदुए को मारने के बाद तुरंत इसकी सूचना नजदीकी वन विभाग के अधिकारियों को देनी होगी।