{"_id":"572637e34f1c1b35045cd0e4","slug":"fire-case-two-cattle-house-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशालाएं जलीं, मवेशी झुलसे, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौशालाएं जलीं, मवेशी झुलसे, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 01 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के डाहड और बरसंड में दो गौशालाओं में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया जबकि कई मवेशी भी झुलस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। पहली घटना डाहड गांव की है, जहां बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले जगत राम की गौशाला में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने की इस घटना में 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। आग से गौशाला में बंधी भैंस भी झुलस गई है और भीतर रखा घास भी पूरी तरह से राख हो गया है। आग पर स्थानीय लोगों की सहायता से काबू पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जगत राम की गौशाला में परिजनों ने आग की लपटें उठती देखीं। अचानक भड़की आग ने अचानक भयंकर रूप धारण कर लिया। जब तक गौशाला के भीतर बंधी भैंस को बाहर निकलते, तब तक भैंस आग की तपिश से काफी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
आग की लपटों को देखकर वहां पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पंचायत प्रधान इंदिरा देवी, उपप्रधान चंद्रशेखर और वार्ड सदस्य सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक गौशाला और भीतर रखा घास पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। दूसरा मामला पंचायत बैरी-मियां के गांव बरसंड का है।
यहां वार्ड नंबर 4 में रहने वाले सदाराम की गौशाला में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में गौशाला जलकर राख हो गई जबकि भैंस और बकरियां भी आग की तपिश में झुलस गई। जिन्हें गांव के लोगों की कड़ी मशक्कत से बचा लिया। आग लगने की इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
बरसंड गांव के मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले सदाराम ने बताया कि गेहड़वीं प्राथमिक स्कूल में निर्माण कार्य कर रहा था। तभी किसी के फोन से बताया कि रुकमणी कुंड जंगल की ओर से आग आ रही है।
आग ने उसके घर को घेर लिया है। आग लगते ही सड़क से गुजर रहे 12वीं कक्षा के छात्र साहिल कुमार ने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया। लोगों ने समीप के तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रधान कुलदीप चंद ने बताया कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले सदाराम ने गौशाला में नए मकान में लगाने के लिए इमारती लकड़ी, तूड़ी और साईकल रखी हुई थी।
जो सभी आग की चपेट में आ गई। आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस चौकी प्रभारी झंडूता ने भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देवेंद्र सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह चंदेल, मुल्तान सिंह, अजय चंदेल और बलवंत सिंह चंदेल सहित अन्यों ने प्रशासन से पीड़ित सदाराम को मदद देने की गुहार लगाई है।
उधर, हल्का पटवारी सीता राम ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा ले लिया है। सोमवार तक रिपोर्ट बना दी जाएगी।