फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir on false bus theift case

बस चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने पर मामला दर्ज

Sat, 25 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो, अमर उजाला भराड़ी (बिलासपुर) Updated Sat, 25 Jun 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

भराड़ी थाना के तहत डंगार से बीते शुक्रवार रात को चोरी हुई बस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि बस मालिक ने जो चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, वह झूठी है। बस मालिक ने इंश्योरेंस का लाभ लेने के लिए यह कहानी बनाई थी। पुलिस ने बस मालिक पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने और पुलिस गुमराह करने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं अंजनि जसवाल ने बताया कि बीते शुक्रवार को निजी बस मालिक ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार को वह अपनी निजी बस को हमीरपुर से घुमारवीं ला रहा था। अचानक डंगार चौक के समीप बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते उसने अपनी बस को डंगार में ही खड़ा कर दिया। लेकिन, जब वह सुबह पहुंचा तो बस चोरी हो गई थी। छानबीन के दौरान सीसीटीवी की मदद से पता चला कि बस हमीरपुर से ही नहीं आई थी। पुलिस ने बस ड्राइवर और मालिक से कड़ी पूछताछ की। उन्होंने माना कि बस को करीब 1 महीना पहले ही बेच दिया गया था। पुलिस ने बस मालिक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed