फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   father died in road accident

बेटे को अस्पताल ले जाते समय पिता की सड़क हादसे में मौत

Fri, 02 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 02 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

बिलासपुर के जबली में सड़क हादसे में सात साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने बेटे को चोट लगने के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जा रहा था। लेकिन, बेटे की जगह रिश्तेदारों को पिता को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज कुमार (29) पुत्र लेखराम निवासी परोही जिला बिलासपुर जबली स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां किसी कार्यक्रम में आया हुआ था। वीरवार देर रात उसके सात साल के बेटे को खेलते-खेलते चोट लग गई। परिजन लड़के को गाड़ी में जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाने लगे। इसी बीच लड़के का पिता भी स्कूटी में सवार होकर अस्पताल के लिए उनके पीछे निकल पड़ा। लेकिन, जैसे ही वह जबली से कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी में उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed