{"_id":"58dfa0484f1c1b3f0663dbc4","slug":"facebook-accouncnt-hack-uplode-photograph-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाल दी अश्लील फोटो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाल दी अश्लील फोटो
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : demo pic
पुलिस थाना बरमाणा में युवती की फर्जी फेस बुक अकाउंट हैक करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर युवती के फर्जी फोटोग्राफ अपलोड कर बदनाम करने की कोशिश भी की गई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत बरमाणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के पास लिखित शिकायत में पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी ने शुक्रवार को अपना फेस बुक अकाउंट खोला, तो उसे पता चला कि उसका अकाउंट हैक कर लिया गया है। यही नहीं आरोपी ने अकाउंट में फर्जी अश्लील फोटो भी अपलोड कर दी है। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे लोगों के सामने उनकी बेटी के चरित्र को आघात पहुंचा है। इसके बाद पिता ने बरमाणा थाना में शुक्रवार देर शाम इस संबंध में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने बरमाणा थाने में आईटी एक्ट फेस बुक अकाउंट हैक करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।