{"_id":"57054a464f1c1b6d68c8115e","slug":"ex-panchyat-pardhan-beat-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरडीपी सूची पर विवाद, पूर्व प्रधान ने पति के साथ पीटा व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआरडीपी सूची पर विवाद, पूर्व प्रधान ने पति के साथ पीटा व्यक्ति
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
पुलिस थाना तलाई के तहत मलरांव गांव में पूर्व महिला प्रधान और उसके पति ने एक समान ढोने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह ग्राम सभा में आईआरडीपी सूची में एक व्यक्ति का नाम शामिल करने को लेकर हुआ विवाद है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीती चार अप्रैल को ग्राम पंचायत की ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें माखन राम पुत्र बाबू राम निवासी मलरांव ने एक पात्र व्यक्ति का नाम आईआरडीपी सूची में डालने का समर्थन किया। जबकि पूर्व प्रधान रतनी देवी के पति लछमण सिंह ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी भी हुई और बाद में मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर माखन राम करतार सिंह नामक व्यक्ति के साथ उसके घर काम करने जा रहा था। जैसे ही वह पूर्व महिला प्रधान रतनी देवी के घर के पास पहुंचे, तो पूर्व प्रधान ने उसे काम के बहाने रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद पूर्व प्रधान और उसका पति उसे घसीटते हुए आंगन में ले गए और माखन राम की जमकर पिटाई की। इस पर करतार सिंह ने इधर-उधर भाग कर गांव वालों को इकट्ठा किया। तब कहीं जाकर माखन राम को को किसी तरह से छुड़वाया गया।
स्थानीय ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान मंजूला चंदेल, वार्ड सदस्य कमलेश, लछमी देवी, पूर्व उप प्रधान ओंकार चंदेल, देवी सिंह, करतार सिंह, ब्रहमदास, केशव सिंह सुखदेव व राकेश ने जिला प्रशासन से पीड़ित माखन सिंह को न्याय दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और उसकी इतनी पिटाई की गई है कि वह काम करने लायक नहीं रहा
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।