{"_id":"5724b9e94f1c1b2a30a914dc","slug":"dowry-case-registred","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
dowry
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी थाना के तहत महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारते पीटते है। वहीं अब हद तो तब हो गई है जब ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने पुलिस थाना भराड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा में 498ए, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसकी शादी 1999 विनोद कुमार से हुई। लेकिन शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन अब तो ससुराल वालों ने दहेज के लिए जान से मारने तक की धमकी दे डाली। ससुराल वाले उसे धमकी दे रहे है कि मायके से दहेज लेकर आओ नहीं तो उसे जान से मार देंगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 498ए, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला ने थाना में आ कर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा महिला की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की और भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन कर रही है।