{"_id":"f26cab38830d815e8e7a8ac008b4a0e2","slug":"crime-news-hindi-news-1124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पंचायत समिति सदस्य से छेड़छाड़, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पंचायत समिति सदस्य से छेड़छाड़, केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं पुलिस थाना के तहत एक पंचायत महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य ने बताया कि बुधवार रात मनोहर लाल नामक व्यक्ति ने ने उन्हें फोन किया और जमीन विवाद को सुलझाने की बात कहकर मौके पर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त शख्स महिला वार्ड सदस्य को गाड़ी में ले जाने के लिए आया। इसके बाद आरोपी मौका दिखाने के बहाने महिला वार्ड सदस्य से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य के अनुसार उसने शोर मचाकर किसी तरह से खुद को छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत घुमारवीं पुलिस थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए हैं। हालांकि अभी तक मामले में आरोपी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि महिला वार्ड सदस्य की शिकायत पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का ब्यान भादंसं की धारा 164 के तहत न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं (कोर्ट नंबर-2) प्रतिभा नेगी की अदालत में वीरवार दर्ज करवाया गया।