{"_id":"fb997e6002eb7a01554781e45635b131","slug":"charas-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति कार से चरस और नशीली दवाइयां बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति कार से चरस और नशीली दवाइयां बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। जिला पुलिस की एक टीम ने एसआई भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति को नशीली दवाइयों और चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्लर के समीप पुलिस टीम ने एचपी-52ए-0587 नंबर की एक मारुति कार को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान कार में 11 स्ट्रिप विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद की गई।
विज्ञापन
इनमें 95 गोलियां थी। इसके अलावा कार से दस ग्राम चरस भी बरामद की गई। कार में सुरेंद्र कुमार निवासी पट्टा सवार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी से दवाइयों को ले जाने के संदर्भ में कोई लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाया। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।