फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur youngster missing in gurugram.

गुरुग्राम में लापता हुआ बिलासपुर का युवक

Thu, 04 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 04 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
bilaspur youngster missing in gurugram.
Missing - फोटो : demo pic

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत नखलेहड़ा के गांव मुशाहण का एक युवक गुरुग्राम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक बीती 30 अप्रैल को गुड़गांव से अपने घर आ रहा था।

विज्ञापन


मगर चार दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचा है। हालांकि, गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में युवक दिखाई दिया है, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। सिटी पुलिस स्टेशन गुड़गांव में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव मुशाहण का पंकज शर्मा पुत्र स्वर्गीय सीता राम गुरुग्राम से 30 अप्रैल को अपने घर के लिए आ रहा था। पंकज के भाई रमेश शर्मा ने बताया कि पंकज की तलाश के दौरान गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें पंकज दिखाई दिया है, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब परिवार से संबंध रखने वाले पंकज के घर में इससे चिंता का माहौल है। रमेश ने बताया कि पंकज के बारे में उसके दोस्तों से भी बात की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि यदि किसी को भी पंकज का कुछ पता चलता है, तो तुरंत बिलासपुर में किसी भी पुलिस थाना को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed