{"_id":"575469b74f1c1bd64510947f","slug":"ajay-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय हत्या कांड में गाड़ी से मिटाए गए थे सबूत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजय हत्या कांड में गाड़ी से मिटाए गए थे सबूत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत अजय हत्या कांड मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अहम तथ्य सामने आया कि हत्या की रात मृतक अजय के साथ सुनील उर्फ सोनू निवासी कुठेड़ा नाम का युवक था।
विज्ञापन
पुलिस ने सुनील ने पूरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे एक सप्ताह के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के आरोपी सुनील ने जिस गाड़ी का प्रयोग अजय को ले जाने में किया, उस गाड़ी में खून के निशान भी थे। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को बीती 25 मई की सुबह धोया गया था।
विज्ञापन
इससे हत्या से जुड़े सभी सबूत मिटाए गए। साथ ही जांच में सामने आया है कि मृतक अजय की आखिरी मुलाकात सुनील के साथ ही हुई थी। मुलाकात गांव दकड़ी के पास बने हेलीपैड पर बताई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक उस दौरान दो अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे। इससे साफ है कि मृतक अजय खुद कोठी स्थित वर्षा शालिका तक नहीं पहुंचा था, बल्कि उसे वहां पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अजय पुत्र चंद्रकांत का शव 25 मई को घुमारवीं-सरकाघाट सड़क पर कोठी गांव में बनी वर्षा शालिका से मिला था। पुलिस ने मृतक का एक जूता वर्षा शालिका के बाहर से हुआ बरामद किया था।
साथ ही मौके पर पुलिस को अजय का मोबाइल भी मिला था। मृतक के पिता डॉ. चंद्रकांत ने पुलिस को दिए बयान कहा था कि उनके बेटे अजय कुमार की हत्या की गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल बताया कि मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।