{"_id":"571a3d214f1c1baa208b4f83","slug":"absconded-arrested-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने वाला भगौड़ा गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाने वाला भगौड़ा गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओ सैल बिलासपुर की टीम ने नाबालिग को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को घुमारवीं थाना ले जाया गया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर ने की है।
विज्ञापन
मामला 10-10-2014 का है, जब प्रकाश चंद ने पुलिस में एक शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 30 सितंबर 2014 से घर से गायब है। उन्होंने हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
इसके बाद थक हार कर उन्होंने इस बारे में घुमारवीं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में पुलिस ने पाया था कि नाबालिग को राजू उर्फ सन्नी गांव दगड़ाहन तहसील नयनादेवी अपने साथ भगा कर ले गया था। हालांकि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
इसके बाद 16.4.2015 को कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित करते हुए मामला पीओ सैल को सौंप दिया। इसके बाद पीओ सैल की दल में शामिल महेंद्र कपिल और रवि गौतम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
22 अप्रैल को पीओ सैल को सूचना मिली आरोपी बिलासपुर में ही है। इसके बाद उसे बिलासपुर स्थित किसान भवन के पास से गिरफ्तार किया गया। इसे आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना घुमारवीं में ले जाया गया है।