फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   absconded arrested by po cell bilaspur

पीओ सेल बिलासपुर ने पकड़ा एक ओर भगौड़ा

Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 21 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
absconded arrested by po cell bilaspur
jail - फोटो : demo pic

पीओ सेल बिलासपुर ने कोर्ट के घोषित भगौड़े को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से फरार चल रहे भगौड़े को पीओ सेल की टीम ने मंडी जिला के सुंदरनगर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। आगामी कार्रवाई के लिए इसे बरमाणा थाना केे हवाले कर दिया गया है। जहां से उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 25-5-2006 में बरमाणा थाना के तहत आने वाले कैंची मोड़ के पास बस और स्कूटर की बीच जोरदार टक्कर में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संदर्भ में बरमाणा थाना ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके बाद मामले की छानबीन कर बस चालक कर्म सिंह निवासी भवाना, सुंदरनगर जिला मंडी के खिलाफ जेएमआइसी बिलासपुर में केस दायर किया। इसके बाद कर्म सिंह को कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन भेजे गए। मगर काफी समय तक समन भेजने के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने बस चालक को 30-11-2016 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था। इसके बाद पीओ सेल बिलासपुर की टीम को उसे पकड़ने की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। पीओ सेल टीम में तैनात एचसी दौलत राम, महेंद्र सिंह और रवि गौतम भगौड़े को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गा।


मगर इसका उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम ने उसकी तलाशी के लिए शिमला, सोलन, रोहड़ू और मंडी में दबिश दी। इसके बाद टीम को सूचना मिली की कर्म सिंह अपने स्थायी निवास में है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कर्म सिंह को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed