{"_id":"5c7eb208bdec2213e3053818","slug":"91551806984-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालत में मौत, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की संदिग्ध हालत में मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत बल्हसीणा के गांव की 19 साल की युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
परिवारजनों ने पुलिस में दी गई सूचना अनुसार मृतक युवती ने शिवरात्रि का व्रत रखा था और आज सुबह जैसे ही नहाने के बाद बाहर निकली तो लड़की के शरीर में कंपन शुरू हुई। परिवार के सदस्य जब युवती को नाजुक हालत में अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से डॉक्टरों ने अचानक हुई इस मृत्यु की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर जिला बिलासपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संदर्भ में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है पुलिस ने आईपीसी 174 धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।