फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिजली बोर्ड कर्मचारियों व प्रधान के साथ व्यक्ति के गाली-गलौच

बिजली बोर्ड कर्मचारियों व प्रधान के साथ व्यक्ति के गाली-गलौच

Wed, 23 Jan 2019 11:26 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारियों व प्रधान के साथ व्यक्ति के गाली-गलौच
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर के वार्ड पलथी में कई साल से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए जब बिजली बोर्ड के अधिकारी व पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति द्वारा प्रधान व ग्रामीणों के साथ गालीगलौज की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचायत प्रधान के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान व वार्ड पंचों की अध्यक्षता में अधिशाषी अभियंता से मिला था। कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र रूहानी द्वारा कम वोल्टेज की समस्या वाले परिवारों से मिले और समस्या को उचित पाया गया। बोर्ड ने बिजली के पोल को स्टेट वायर लगाने को लेकर सहायक अभियंता को शिकायत पत्र दिया। जैसे ही बुधवार को बोर्ड के अधिकारी उक्त शिकायत पत्र पर की गई शिकायत को लेकर मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रधान को भी मौके पर बुलाया लेकिन उक्त व्यक्ति ने उपस्थित ग्रामीणों को गालीगलौज और पंचायत प्रधान कमला संधू को बंदूक से मारने की धमकी दी। पंचायत प्रधान ने फोन के माध्यम से पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

गांव के लोगों राकेश कुमार, नीना कौशल, देवी राम, सुनील कुमार, गौरव शर्मा, शशिपाल, छोटा राम, कमला देवी, संती देवी, रीना देवी, पुरुषोत्तम, रामलाल, शीला देवी, तुलसी देवी, कौशल्या देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, सुमता देवी, जगदीश शर्मा, राज कुमार, कृष्ण लाल, राजेश कुमार, पवन कुमार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाए। उधर डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता पंचायत प्रधान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed