फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंतेहड़ा के पास डंगा न होने निजी बस खाई में जाने से बची

पंतेहड़ा के पास डंगा न होने निजी बस खाई में जाने से बची

Sat, 08 Dec 2018 07:59 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
पंतेहड़ा के पास डंगा न होने निजी बस खाई में जाने से बची
bus accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बम्म-लदरौर संपर्क मार्ग पर पंतेहड़ा के समीप डंगा न होने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार को एक निजी बस गहरी खाई में जाने से बच गई। हालांकि उस समय बस में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी लेकिन चालक की सूझबूझ से बस खाई में जाने से बच गई। बाद मेें स्थानीय लोगों के सहयोग से बस को बाहर निकाल दिया।
गौरतलब है कि सड़क का खराब वाला हिस्सा जो कि बरसात में पानी के कटाव के कारण गिर गया है उसमें बस का अगला टायर चला गया। गनीमत यह रही कि उस समय बस में सवारियां मौजूद नहीं थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह जगह इतनी खराब है कि दूर से यह टूटा हुआ डंगा किसी को भी नहीं दिखाई देता। जब वाहन चालक इसके बिल्कुल नजदीक पहुंचते हैं तब यह गड्ढा दिखाई देता है। इसके अतिरिक्त यह स्थान पानी के लगातार कटाव के कारण खोखला भी हो चुका है। इससे भी पहले यहां पर कई हादसे होते-होते रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो विभाग से पहले भी आग्रह किया था कि यहां पर डंगा लगाया जाए लेकिन विभाग अभी तक इस स्थान के लिए कोई खास योजना नहीं बना पा रहा है।

स्थानीय लोगों अजय कुमार, किशोरी लाल, नीरज, लक्की, सोनू, तिलकराज की मांग है कि समय रहते यहां पर डंगा लगाने का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सरकार और विभाग को ऐसे खतरनाक स्थानों को चिहिन्त कर सूचना पट्ट लगाने चाहिए ताकि वाहन चालकों को पहले से ही ज्ञात हो कि आगे सड़क खराब है जिससे चालक सावधानी पूर्वक गाड़ी चला सके। अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना के लिए विभाग और सरकार जिम्मेवार पूर्ण रुप से जिम्मेवार रहेंगे।
..........................................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed