{"_id":"5b6da80e4f1c1b8d3e8b62a2","slug":"91533913102-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजारी गांव के पांच घरों में दबिश, एक नशा कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजारी गांव के पांच घरों में दबिश, एक नशा कारोबारी गिरफ्तार
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
police arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। उपमंडल पुलिस अधिकारी नयना देवी व आनंदपुर साहिब पंजाब के संयुक्त अभियान में मजारी में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कोट कहलूर थाना व आनंदपुर साहिब के लगभग 30 पुलिसकर्मियों ने मजारी गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने नशे का व्यापार करने वाले करीब पांच घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति इंद्रजीत सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी मजारी को जोकि किसी अन्य घर के शौचालय में छुपा बैठा था को दबोच लिया और पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।
दोनों राज्यों की पुलिस टीम ने मजारी खड्ड किनारे अवैध शराब के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस को आते देख कच्ची लाहण बनाने वाले व्यक्ति भाग निकलने में कामयाब हुए, लेकिन पुलिस ने चार भट्ठियों से करीब 25 ड्रम कच्ची लाहण को नष्ट कर दिया।
डीएसपी नयना देवी मनोहर लाल ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि कच्ची शराब निकालने वालों को मौके पर भट्ठियों के साथ रंगे हाथों पकड़ा जाए। जनता से पुलिस की सहायता करने की अपील की है, ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस थाना स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है, जो लोग इन समितियों का सदस्य बनना चाहते हैं तो पुलिस उनका स्वागत करेगी।