{"_id":"5b4cafb44f1c1b40748b5052","slug":"91531752372-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
पाकिस्तान बार्डर के साथ लगते गांव ममदोट से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर के थाना कोट पुलिस और सुरक्षा शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अदालत से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पाकिस्तान बार्डर के समीप फिरोजपुर जिले के ममदोट गांव से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पप्पू पुत्र हाकम सिंह निवासी ममदोट फिरोजपुर पंजाब है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू नाम का यह व्यक्ति अदालत द्वारा वर्ष 2016 से उद्घोषित था। इस पर भादंसं की धारा 279, 337 में वांछित यह व्यक्ति अदालत में पेश नहीं हुआ जिस कारण अदालत ने इसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। डीएसपी श्री नयना देवी जी मनोहर लाल की अगुवाई में गठित टीम में शामिल सुरक्षा शाखा के आरक्षी रणजीत अटवाल व श्रवण कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की। सोमवार को उद्घोषित अपराधी को अदालत में पेश किया गया।
....