{"_id":"5a2fd8804f1c1baf678c11f9","slug":"91513085056-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल-बाल बचे परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
भड़ेली के पास ट्रक से कार टकराई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर जामली के पास स्वारघाट की ओर जा रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक विवेक कुमार सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक विवेक कुमार स्वारघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही बार जामली के पास भड़ेली पहुंची तो उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। टक्कर के बाद हाइवे के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इससे करीब एक घंटा के लिए वाहनों के पहिए थम गए। बाद में 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे का कारण कार में ब्रेक लगना न बताया जा रहा है। इससे वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हालांकि ट्रक ने कार को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह ट्रक के पिछले टायर से टकरा गई। जबकि ट्रक भी सड़क की एक तरफ खाई में झुक गया। ट्रक चालक की सूझबूझ से गाड़ी मेें सवार दोनों की जान बच गई। लेकिन हादसे के बाद जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर प्रतिदिन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक बाइक की ट्रक से टक्कर हुई थी और बाइक चालक ने स्पॉट पर ही मौत हो गई थी। मौसम के खराब होने व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण भी इस नेशनल हाइवे पर हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि जामली के पास कार और ट्रक की टक्कर हुई। दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।