{"_id":"5cd85431bdec220726686a79","slug":"81557681201-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर से लगा लंबा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो वाहनों की टक्कर से लगा लंबा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे कल्लर के समीप रविवार करीब 12 बजे बस और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में बस के एक हिस्से की खिड़की के शीशे टूट गए हैं वही बस में बैठी सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। बीच सड़क पर हुई वाहनों की टक्कर से लंबा जाम भी लग गया जिससे लगभग दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह जाम तीन किलोमीटर तक लग गया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वहां पर लगे जाम को भी हटाया गया। हालांकि इस हादसे में दोनों वाहन मालिकों के आपसी समझौते से पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार के समय टूरिस्ट बस और फोरलेन का सामान ले जाते हुए ट्रक की तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई जिससे ट्रक और बस दोनों बीच सड़क पर फंस गए। हालांकि कुछ देर तक तो दोनों वाहन चालकों के बीच बहसबाजी भी हुई लेकिन अंत में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि स्वारघाट रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके चलते यहां पर अकसर जाम लगना लाजमी हो गया है। कई बार तो यहां पर 5-5 घंटेे तक यहां पर जाम लगा रहता है परंतु अभी तक भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है वहीं, बरसात के समय यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि यहां के पहाड़ अधिक बारिश के चलते खिसकना शुरू हो जाते हैं जिससे यहां से पत्थर अकसर गिर जाते हैं और रोड पर एक बार फिर से जाम लग जाता है।
विज्ञापन