फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तनवीर के हत्यारों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

तनवीर के हत्यारों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Wed, 09 May 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
तनवीर के हत्यारों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
तनवीर के हत्यारों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)। ईट भठ्टा मुंशी तनवीर सिद्दीकी के हत्यारों की तलाश में पुलिस की दोनों टीमें मंगलवार कोदूसरे दिन भी पूरे दिन गांव में मौजूद रही और पुलिस सुरागरसी करती रही, मगर किसी भी हत्यारे का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।

सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी तनवीर सिद्दीकी खजुरिया थाने के ग्राम टेहरी ख्वाजा के एक ईंट भट्ठे पर मुंशी था। छह मई की रात वह भट्टे से ग्राम टेहरी ख्वाजा में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेने गया था। इसके बाद बारात में आई डांस पार्टी देखने लगा था। देर रात तनवीर के फोन पर किसी ने काल की थी। इसके बाद वह फोन पर बात करते हुए डांस पार्टी छोड़कर पैदल ही गांव के बाहर चला गया था। सात मई की सुबह लोगों ने उसका शव गांव के बाहर बायीं भाखउ़ा नहर किनारे पड़ा देखा था। लोगों ने देखा था कि कुछ लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को मौके पर ही छोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का माना था। पुलिस ने हत्या के पीछे किसी महिला या युवती का होना मानकर तहकीकात शुरु कर दी। मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस की दोनों टीमें व डायल 100 पुलिस भी पूरे दिन गांव में मौजूद रही। पुलिस मृतक के नजदीकीयों को तलाशती रही। पुलिस गांव निवासी एक व्यक्ति के घर भी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मगर अभी तक कोई भी ऐसा क्लू पुलिस के हत्थे नहीं आया है, ताकि पुलिस असली हत्यारे को पकड़ सके। थाना प्रभारी वी के मिश्रा का कहना है कि वह हत्या को खेालने में ही लगे हैं और घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़कर तहकीकात की जा रही है। उनका दावा है कि वह शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का पर्दाफाश कर देंगे। वहीं, मृतक के कस्बा शीशगढ़ से जुड़े कुछ पहलुओं को खंगालने में लगी है। पुलिस की नजर कुछ पेशावर अपराधियों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed