{"_id":"5a05be1e4f1c1b7a548bc135","slug":"81510325790-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को कार और नकदी ले उड़ा दोस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को कार और नकदी ले उड़ा दोस्त
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के तहत एक कार और दस हजार रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। कार के मालिक ने मंडी जिले के सरकाघाट निवासी अपने दोस्त पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप शर्मा ने बताया कि उसका दोस्त शशि कुमार निवासी सरकाघाट उसके घर आया था। रात को ही वह घर से चला गया। जब सुबह देखा तो कार और दस हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने उससे संपर्क भी करना चाहा। लेकिन, संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद इस संबंध में पुलिस थाना सदर में लिखित शिकायत दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शशि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के पुलिस थानों को सूचना देकर गाड़ी का नंबर एचपी29ए 7631 के बारे में अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी की तलाश की जा रही है। आसपास के सभी पुलिस थानों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।