{"_id":"59e63ee64f1c1b59678b67a9","slug":"81508261606-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजारी में साढ़े चार किलो भुक्की पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजारी में साढ़े चार किलो भुक्की पकड़ी
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
नयनादेवी पुलिस ने मजारी गांव में एक शख्स से चार किलो से ज्यादा भुक्की पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कोट थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने टीम के साथ रात के समय गांव मजारी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मजारी गांव के अमरीक सिंह (52) के पास से तलाशी के दौरान 4 किलो 650 ग्राम भुक्की (चूरा-पोस्त) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आया था। उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कोट थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।