फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कंदरौर पुल से केबल चोरी, दूरसंचार सुविधाएं ठप्प

कंदरौर पुल से केबल चोरी, दूरसंचार सुविधाएं ठप्प

Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कंदरौर पुल से केबल चोरी, दूरसंचार सुविधाएं ठप्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)।
कंदरौर पुल पर से चोरों ने बीती रात टेलीफोन की केबल को चुरा लिया है। इससे दूरसंचार विभाग को हजारों का नुकसान हुआ है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दे दी है। मगर अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। इससे पहले भी चोर यहां से कई बार केबल चुरा चुके हैं। चोरों के इस तरह टेलीफोन तारों को चुराने से कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी हुक्म सिहं चंदेल, अशोक कुमार, रंजीत सिंह, लेखराम ठाकुर और सोहन सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि कंदरौर पुल से गुजर रही टेलीफोन एक्सचेंज की केबल को चोर हर चौथे दिन काट कर ले जाते हैं। हालांकि कंदरौर पुल पर सीसीटीवी लगा होने के बावजूद चोर पकड़े नहीं जाते हैं। टेलीफोन एक्सचेंज कंदरौर के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, को-ऑपरेटिव बैंक, डाकघर, निजी, सरकारी शिक्षण संस्थान और सैकड़ों टेलीफोन ठप पड़े हैं। विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रीतम सिंह धीमान ने बताया कि जब भी केबल चोरी होती है, तो पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया जाता है। पुलिस भी मौका का निरीक्षण करके चली जाती है। उन्होंने कंदरौर पुल में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed