फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सड़क हादसे में वार्ड मेंबर की पत्नी की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में वार्ड मेंबर की पत्नी की दर्दनाक मौत

Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वार्ड मेंबर की पत्नी की दर्दनाक मौत
सड़क हादसे में पार्षद मनोज पिल्लेई की धर्मपति की मौत हो गई। शव गृह के बाद शोककुल पार्षद और अन्य - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
सदर थाना के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि महिला ने सिर में हेलमेट भी लगाया हुआ था। लेकिन वह भी टूट गया। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नगर परिषद वार्ड-10 के पार्षद मनोज पिल्लई की पत्नी संजीव कुमारी (47) स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थी। जैसे ही वह सदर थाना के पास बनी वर्षा शालिका के पास पहुंची तो उनके आगे चल रहे ट्रक ने एकाएक ही ब्रेक मार दी। इससे पहले कि वह नियंत्रित कर पाती स्कूटी ट्रक से टकरा गई। हालांकि महिला ने हेलमेट भी लगा कर रखा था लेकिन एकाएक ट्रक के ब्रेक लगने से महिला जोरदार तरीके से ट्रक से टकरा गई। इससे हेलमेट भी टूट गया। महिला के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल भी ले गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था। उसे बाद में पुलिस ने बागी-बिनौला के पास से पकड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। बिलासपुर अस्पताल के बाहर मृतका के पति मनोज पिल्लई को ढांढस बांधने के लिए काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हुए। नगर परिषद के कर्मचारियों, अधिकारियों सहित सभी वार्ड मेंबर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचेे। मृतक महिला संजीव कुमारी कुड्डी पंचायत में बतौर फिमेल हेल्थ वर्कर सेवाएं दे रही थीं। उनका एक बेटा है जो कि दसवीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। फरार ट्रक चालक को पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed