{"_id":"5a9444574f1c1b1d368bc960","slug":"71519666263-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर पर रिवॉल्वर तानने वालो को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ड्राइवर पर रिवॉल्वर तानने वालो को मिली जमानत
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जामली के पास जाम के दौरान हुई कहासुनी पर यूपी के सांसद के गनमैन ने ट्रक चालक पर रविवार को रिवॉल्वर तान दी थी। मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
गौरतलब है कि यूपी के सांसद की गाड़ी मनाली से बिलासपुर आ रही थी। जामली के पास जाम के दौरान एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी गाड़ी को आगे करने को कहा, ताकि वह अपनी गाड़ी वर्कशॉप में लगा सके। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई हो गई। गाड़ी पर सांसद लिखा हुआ था। जिसमें यूपी के सांसद की पत्नी बैठी हुई थी। सांसद के गनमैन ने चालक पर रिवॉल्वर तान दी। सदर थाना से टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। सोमवार को दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि रविवार को ट्रक चालक के साथ हुई मारपीट व रिवॉल्वर तानने के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। मामले की जांच की जा रही है।