{"_id":"5c5c5c9bbdec22736f4a7f57","slug":"61549556891-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि से बिना मंजूरी निकाल दी 200 मीटर सड़क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन भूमि से बिना मंजूरी निकाल दी 200 मीटर सड़क
विज्ञापन
श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। श्रीनयनादेवी के गांव बढ़ारण में एक व्यक्ति ने वन भूमि से बिना मंजूरी के 200 मीटर सड़क निकाल दी। गैर कानूनी तरीके से सड़क निकालने पर कोट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं वन विभाग ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वन रक्षक प्रीतम सिंह ने कोट थाना में मामला दर्ज करवाया है कि श्रीनयनादेवी के नजदीकी गांव बढ़ारण के वन क्षेत्र में यशपाल पुत्र रामकृष्ण ने गैर कानूनी तरीके से जेसीबी मशीन लगाकर जंगल में लगभग 200 मीटर सड़क निकाल दी है। जब मौके पर जाकर वन रक्षक प्रीतम सिंह ने रोका तो तब तक काफी मात्रा में जंगल साफ हो चुका था। इसके बाद वन रक्षक प्रीतम ने इसकी जानकारी डीएफओ सरोज भाई पटेल, रेंज अधिकारी राजपाल और बीओ जसविंद्र सिंह को दी। प्रीतम सिंह ने बताया कि मौके पर उसने जेसीबी को रोक दिया और इसकी सूचना थाना कोट पुलिस में दी।
डीएफओ बिलासपुर सरोज भाई पटेल ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें वन रक्षक ने दी है और इस पर कार्रवाई करेंगे।
वहीं, रेंज अधिकारी राजपाल ने कहा कि वह भाखड़ा बीट में हैं और जल्द ही मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे।