फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कार सतलुज में गिरी, चालक की मौत

कार सतलुज में गिरी, चालक की मौत

Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
कार सतलुज में गिरी, चालक की मौत
shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा के पास कैंचीमोड़ पर एक कार रेलिंग को तोड़ती हुई सतलुज नदी में जा गिरी है। हादसे में कार चालक की मौके ही मौत हो चुकी है। बाद में बीबीएमबी, एनटीपीसी व दमकल की मदद से शव को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे सुंदरनगर के महादेव निवासी जोगिंद्र सिंह (52) कार में अकेला सवार होकर बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर जा रहा था लेकिन जैसे ही वह बरमाणा थाना के तहत आने वाले एनएच-21 पर कैंचीमोड़ बरमाणा के पास पहुंचा तो वह कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ब्रेजा कार एनएच पर लगे बैरियरों को तोड़ते हुए खाई में लुढ़क गई। कार सतलुज नदी से 10 फिट ऊपर ही फंस गई। हादसे में मौके पर ही चालक ही मौत हो गई। कार में जोगिंद्र सिंह अकेला ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सीट बेल्ट न लगी होने के कारण वह गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाया व गाड़ी के साथ ही पहाड़ी से नीचे चला गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा सलापड़ व बरमाणा के बीच स्थित कैंचीमोड़ के पास हुआ है। वहीं पुलिस का मानना है कि शायद सुबह के समय नींद का झोंका आ जाने से वह कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे यह हादसा हो गया। हादसे का पता चलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बीबीएमबी, एनटीपीसी व दमकल विभाग की मदद से रस्सियों के सहारे पुलिस गाड़ी तक पहुंची व शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरमाणा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि अभी तक पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। हादसे की जांच की जा रही है जिसके बाद ही हादसे के असल कारणों का पता चल पाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed