{"_id":"5c15411bbdec22555521f441","slug":"61544896795-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने खाया जहर, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने खाया जहर, हालत नाजुक
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रोहल के गांव भदोल में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जहर खाने वाले व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है, जो जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल (55) पुत्र मनसा राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस का कहना है कि मनोहर लाल अपने घर में किसी कार्य में व्यस्त थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ती हुई देखकर परिवार के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए जहां पर चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने पर तबीयत बिगड़ने और नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी झंडूता रामदास ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जहरीला पदार्थ खाने का मामला दर्ज कर लिया गया है, छानबीन जारी है।