{"_id":"5c0ab03abdec22418d762032","slug":"61544204346-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल के हमले से एक व्यक्ति घालय, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैल के हमले से एक व्यक्ति घालय, गंभीर
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा(बिलासपुर)। जिला के बैरी के साथ लगते गांव डिगर में एक महिला पर लावारिस बैल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमले के बाद महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर अस्पताल में लाया गया है जहां महिला का उपचार चल रहा है। गौर रहे कि वीरवार को भी इसी बैल ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे अस्पताल पहुंचा दिया था जिसका उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। जबकि इसी बैल के हमले से घायल एक व्यक्ति का उपचार चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। इस बैल ने इसी महीने हमला कर 6 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है लेकिन इसके बाद भी सरकारी अमला कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं। शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा हो।
जानकारी के अनुसार बैरी के साथ लगते गांव डिगर की महिला शकुंतला देवी अपने घर के पास काम कर रही थी। इसी दौरान बैल उसके यहां आ पहुंचा। जैसे ही वह बैल को हटाने के लिए गई बैल ने उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि आस पास के लोगों ने महिला को किसी तरह बैल से बचाया और उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं इस लावारिस बैल के आतंक से क्षेत्र के लोगों में डर बना हुआ है। वहीं लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने भी अब डर लग रहा है।
हालांकि इस बैल को पकड़ने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन इसके बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। इधर, इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया का कहना है कि संबंधित पशु पालन विभाग को कड़े आदेश दिए गए हैं कि बैल को पकड़कर गोसदन में पहुंचाया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार का कोई हादसा न पेश आए।