फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चोरी मामले में फरार तीन आरोपियों में से एक दबोचा

चोरी मामले में फरार तीन आरोपियों में से एक दबोचा

Sun, 10 Jun 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में फरार तीन आरोपियों में से एक दबोचा
arrested - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने 10 जुलाई 2013 को घुमारवीं थाना में चोरी मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक को हरियाणा के रोहतक बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी को घुमारवीं पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कृष्णु राम झंडूता ने पुलिस थाना घुमारवीं में 10-7-2013 को मामला दर्ज करवाया था कि वह अपनी बहू के साथ शिमला से झंडूता जा रहे थे। जब बस बिलासपुर बस अड्डा पर पहुंची तो वह बस से बाहर निकल गए। उनके साथ बैठा एक शख्स भी नीचे उतर गया। जब वह दोबारा से बस में चढ़े तो काफी भीड़ हो गई।
विज्ञापन


कृष्णु राम ने बताया कि उन्होंने बस के इंजन भी लोग बैठ गए। जो शख्स उनके साथ बस से उतरा था उसके अन्य साथी भी बस में चढ़ गए। जिन्होंने अपने सामान के साथ उनकी बहू के बैग को दबा लिया। जब बस घुमारवीं पहुंची तो उनकी बहू ने अपना बैग देखा, जिसकी जिप खुली थी। जब उनकी बहू ने पर्स को देख तो उसके अंदर से एटीएम कार्ड 1200 रुपये व गहने गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी हुआ सामान निकला। जिसके बाद तीनों के खिलाफ घुमारवीं थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ। मामला अदालत में पहुंचा, जहां से तीनों की जमानत हो गई। लेकिन उसके बाद तीनों पेशी के लिए कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे। कई बार कोर्ट से समन जाने के बाद भी यह नहीं आ रहे थे।


जिसके बाद जेएमआईसी-2 घुमारवीं ने 4-8-2016 को इन्हे भगौड़ा घोषित कर दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने हरियाणा के रोहतक से चोरी के मामले में कोर्ट से फरार चल रहे भगौड़े को पकड़ा है। जिसे घुमारवीं थाना के हवाले किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed