फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   टैक्सी सवार तीन युवकों से 101.72 ग्राम चिट्टा बरामद

टैक्सी सवार तीन युवकों से 101.72 ग्राम चिट्टा बरामद

Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी सवार तीन युवकों से 101.72 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने टैक्सी सवार तीन युवकों से 101.72 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चिट्टे को कब्जे में ले लिया है। जबकि वाहन को भी जब्त कर लिया है। तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के पुलिस जवानों ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी के पास नाका लगाया हुआ था। यहां पर वह हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक टैक्सी नंबर वाहन (एचपी01ए-4615) आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोका। कार सवार तीनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। जब पुलिस ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से नशीला पदार्थ निकला। जब पुलिस ने जांच की तो वह चिट्टा था। पुलिस ने जब उसका वजन किया तो वह 101.72 ग्राम निकला।
विज्ञापन

पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान दिलीप कुमार पुत्र रूपलाल गांव पंजगाई, रामपाल पुत्र कुलदीप कुमार गांव पंजगाई व चमन लाल पुत्र मेघराज गांव रनोह खालसा तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इनसेट...
अभी तक पुलिस बड़े नशा तस्कर को नहीं पकड़ पाई
बिलासपुर पुलिस आए दिन छोटे-छोटे नशा तस्करों को पकड़ कर सुर्खियां तो बटोर रही है, लेकिन अभी तक किसी बड़े नशे के सौदागर को नहीं पकड़ पाई है ताकि नशे की मुख्य जड़ को ही काटा जा सके। नशे के सौदागर अभी भी बिना किसी डर के चिट्टा जैसा भयावह नशा युवा पीढ़ी को बेच रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed