फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ईंटों से भरा ट्रक लोगों के घरों पर गिरा

ईंटों से भरा ट्रक लोगों के घरों पर गिरा

Fri, 22 Feb 2019 11:20 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
ईंटों से भरा ट्रक लोगों के घरों पर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। पिंजौर-स्वारघाट-नेशनल हाईवे सड़क पर स्वारघाट से 6 किमी दूरी पर थाना नामक स्थान पर शुक्रवार तड़के पांच बजे के करीब ईंटों से भरा ट्रक नंबर एचपी 66ए-2329 लोगों के घर पर जा गिरा। हालांकि इस हादसे में किसी को भी किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक पिंजौर से ईंटें भर कर कुल्लू के भूंतर की ओर जा रहा था।
जब उक्त ट्रक स्वारघाट के समीप थाना स्थान पर पहुंचा तो एक तीखे मोड़ से गुजरते समय लुढ़क कर एक रिहायशी मकान पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस मकान की छत पर उक्त ट्रक गिरा उसमें सो रहे सभी परिजन सुरक्षित हैं और साथ ही इस दुर्घटना में चालक भी बाल-बाल बच गया है। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक का काफी नुकसान हुआ है। चालक ने बताया कि धुंध के चलते यह हादसा हुआ है जिस कारण सड़क से मेरा ट्रक लुढ़क कर सड़क के नीचे की तरफ को बने पक्के मकान की लेंटर पर गिर गया।
विज्ञापन

उधर थाना निवासी मकान मलिक प्रीतम चंद ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था तो शुक्रवार तड़के सुबह के समय एक दम छत पर धमाके की आवाज आई और परिवार वाले बाहर निकल कर देखा तो ईंटों से लदा ट्रक छत के ऊपर आ गिरा है जिससे घर को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। मकान मालिक ने विभाग से मांग की है कि सड़क पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बाद में भी बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed