फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बहू से बलात्कार में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट

बहू से बलात्कार में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 19 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहू से बलात्कार में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट
भोट। बहू से बलात्कार और बच्चे को छीनने के आरोप में ससुर फंस गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति हरियाणा में रहकर कारपेंटर का काम करता है। वह घर में ही अपने चार साल के मासूम बच्चे के साथ रहती है। आरोप है कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। पिछले साल 10 जून की रात में उसे अकेला देख उसका ससुर कमरे में घुस गया और तमंचे के बल पर धमकाते हुए बलात्कार किया। उसके बाद वह धमकाते हुए आए दिन उसके साथ बलात्कार करता रहा। वह किसी तरह भागकर अपने मायके गई तो आरोपी भी अपने एक साथी के साथ उसके मायके पहुंच गया और धमकाते हुए बलात्कार किया तथा उसके चार वर्षीय पुत्र को भी छीन कर अपने साथ ले आया। पीड़िता द्वारा थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण में ली। जिस पर कोर्ट ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed