फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पूर्व सैनिक के घर से देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री बरामद

पूर्व सैनिक के घर से देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री बरामद

Fri, 08 Jun 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक के घर से देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री बरामद
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता में पुलिस ने छापामारी कर पूर्व सैनिक के घर से देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा है। पुलिस ने देसी कट्टे सहित अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे पिस्तौल दिखाकर डराता था। पत्नी की शिकायत पर पुलिस आरोपी के घर छानबीन करने गई। जहां पुलिस को मौके पर से उक्त संदिग्ध सामग्री मिली। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाहाड़ पंचायत के टिक्करी गांव की एक महिला ने एसपी बिलासपुर को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसके पति ने घर में विस्फोटक सामग्री भी रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब टिक्करी गांव में पूर्व सैनिक के घर पर छापा मारा तो एक देसी कट्टा, चालीस फीट फ्यूज बायर, 19 जिलेटिन छड़ें और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक 12 बोर लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में लिया है।

झंडूता पुलिस थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया कि टिक्करी गांव के सेवानिवृत्त सैनिक जसवंत सिंह के घर पर पुलिस ने छापा मारकर कर एक देसी कट्टा, 19 19 जिलेटिन छड़ें, विस्फोटक पदार्थ और 40 फीट फ्यूज बायर बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने एक 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तो आरोपी शौच का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है और उसे शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed