{"_id":"5af872884f1c1bda408b50ac","slug":"51526231688-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के सदस्यों ने पीट डाला राहगीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के सदस्यों ने पीट डाला राहगीर
Updated Sun, 13 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
राहगीर को पीटा, पुलिस में केस
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत बरठीं निवासी व्यक्ति ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक बलवीर सिंह पुत्र रामजीदास ने तलाई पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में एक महिला और उसके पति ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद वे उसके साथ बिना किसी बात को लेकर बहसबाजी करने लगे और यह बहस गालीगलौज तक पहुंच गई। इतने में वहां पर उनके दो बेटे भी आ पहुंचे। चारों ने पहले तो उसके साथ गालीगलौज किया और उसके बाद मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र ने बताया कि बरठीं निवासी की शिकायत पर तलाई थाना में मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।