{"_id":"59aeed214f1c1b9c078b46d9","slug":"51504636193-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में दधोल गांव के भाई-बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार हादसे में दधोल गांव के भाई-बहन की मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
पंजाब के नंगल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिलासपुर जिले के दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव के रहने वाले भाई-बहन की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान नंगल में कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भाई बहन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। निशा देवी का दधोल कलां में मायका था और उसकी शादी हमीरपुर जिला के बड़सर माहरल में हुई थी।
जानकारी के मुताबिक घुमारवीं उपमंडल के दधोल कलां गांव के नरेश कुमार, उसका भाई कमलेश, बहन निशा और उनकी मौसी का लड़का मुकेश व एक अन्य युवक सुभाष सोमवार रात दधोल से किसी काम को लेकर दिल्ली जा रहे थे। सोमवार देर रात 11:30 बजे जब कार नंगल में फाटक के नजदीक पहुंची तो उनकी आल्टो कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में निशा और उसके मौसी के लड़के मलोट गांव के मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो भाइयों नरेश कुमार, कमलेश कुमार के साथ-साथ सुभाष कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए मलोट गांव के मुकेश कुमार की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मुकेश घुमारवीं कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रहा था। मृतक मुकेश के बड़े भाई की शादी को महज तीन महीने रह गए हैं। दर्दनाक हादसे में मौसेरे भाई बहन की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया है। हादसे में मौत का शिकार हुई विवाहिता का पति दिल्ली में रहता है जो वहां पर कार्य करता है। जबकि छोटे-छोटे बच्चे घर में ही थे। भपराल पंचायत प्रधान मदन कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए भाई-बहन का शव मंगलवार देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में शोक की लहर है।