{"_id":"5c153f01bdec225554350f72","slug":"41544896257-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामली के पास दो ट्रकों में टक्कर, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामली के पास दो ट्रकों में टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में सुबह करीब साढे़ 10 बजे जामली से आधा किलोमीटर आगे तीखे मोड़ पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे ट्रक सवार दोनों चालक घायल हो गए। दोनों चालकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक नंबर (एचपी64-3952) बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक (एचपी24डी-7219) स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था लेकिन जैसे ही बिलासपुर जा रहे ट्रक ने जामली के पास तीखे मोड़ पर ओवर टेक करना चाहा तो वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर भागे। इसके बाद ट्रक के कैबिन के अंदर बैठे दोनों ट्रकों के चालकों को बड़ी मुश्किल के साथ बाहर निकाला।
ओवर टेक करने वाले ट्रक को नम्होल निवासी अनु कुमार चला रहा था। जबकि दूसरे ट्रक के चालक का नाम गुरप्रीत सिंह हैं जो बिलासपुर का रहने वाला है। हादसे में दोनों चालक घायल हैं। ट्रकों से बाहर निकालने के बाद दोनों चालकों को लोगों ने सड़क किनारे लेटा दिया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। सदर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि अस्पताल में घायल चालकों के बयान भी कमलबद्ध कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों घायल चालकों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।