फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   11 सालों से फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

11 सालों से फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा

Thu, 29 Nov 2018 09:31 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
11 सालों से फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा
ग्यारह साल से भगौड़ा अपराधी पकड़ा
विज्ञापन

शहर के डियारा सेक्टर में दिया था चोरी को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पीओ सैल बिलासपुर की टीम ने 11 साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। टीम ने भगौड़े को गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के सुंदरनगर से चतरोखड़ी बाजार से पकड़ा है। आगामी कार्रवाई के लिए इसे सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी मुश्ताक अहमद निवासी गांव पलाई जिला कठुआ राज्य जम्मू और कश्मीर को 4 अप्रैल, 2007 को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया था।

पुलिस के अनुसार जावेद अख्तर निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर ने 9 अप्रैल, 2006 को थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मछली का व्यवसाय करता है और सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो युवक काम मांगने के बहाने उसके घर पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा, जब वह पानी लेकर आया तो उसे महसूस हुआ कि वे दोनों युवक घर में रखे सामान की रेकी कर रहे थे, इसके बाद वे दोनों पानी पीकर चले गए। शिकायत में जोवद अख्तर ने बताया कि वह शाम को करीब 6 बजे घर में ताला लगाकर अपने ससुराल चला गया जहां उसकी पत्नी पहले से ही मौजूद थी। लेकिन शाम 7 बजे उनकी मां उसे फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह वापस घर आया तो उसने पाया कि घर से सोने और चांदी के गहनों सहित 13 हजार 500 की नकदी चोरी हुई। इसके बाद उसने पुलिस में दी। शिकायत में शक जताया कि दिन के समय आए दोनों युवकों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जावेद अख्तर की शिकायत पर बिलासपुर थाना सदर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज उन दोनों युवकों की तलाश कर कुछ दिन बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपनी पहचान शेर मुहम्मद और मुश्ताक अहमद निवासी राज्य जम्मू एवं कश्मीर बताई। दोनों युवकों पर बिलासपुर कोर्ट में पुलिस की ओर से मुकद्दमा दायर किया लेकिन मुकदमे के ट्रायल के दौरान आरोपी मुश्ताक अहमद अदालत की ओर से बार-बार समन, वारंट, नोटिस जारी करने पर भी पेशी पर नहीं आता था। इस पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि चोरी मामले में फरार चल रहा भगौड़ा पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी को सदर थाना के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed