{"_id":"5ae357a54f1c1b63098b6c0e","slug":"41524848549-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में लगी आग, भैंस झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोशाला में लगी आग, भैंस झुलसी
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के रड़ोह गांव में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। गोशाला में रखा चारा, इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग से पशुशाला में बंधी भैंस भी झुलस गई है।
रड़ोह निवासी आत्माराम किसी कार्य से शिमला गए थे। अचानक शाम को गोशाला से धुआं उठना शुरू हो गया। परिजनों ने गोशाला में जाकर देखा तो आग की तेज लपटें उठ रही थीं। उन्होंने आसपास पड़ोस के लोगों को मौके पर बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आत्माराम ने बताया कि तूड़ी, इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई है। इसके अलावा गोशाला में बंधी भैंस झुलस गई है। हलका पटवारी बबलू राम ने बताया कि गोशाला का मुआयना कर लिया है रिपोर्ट तहसील कार्यालय को भेजी जाएगी, ताकि उचित मुआवजा दिया जा सके।