{"_id":"59f60fcc4f1c1bd9798b8f3a","slug":"41509298124-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट, पांच घायल
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पड्यालग गांव में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार भराड़ी अस्पताल में करवाकर उन्हें घर भेज दिया गया है। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट में दो महिलाएं भी घायल हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक पड्यालग गांव के रत्न लाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जमीन में शौचालय बनाने के लिए जब पत्थर तोड़ने के काम में लगा था। इसी दौरान पून्नु राम वहां आया और उससे कहने लगा कि इस जगह शौचालय न बनाए। रत्न लाल ने कहा कि जिस जगह पर वह काम कर रहा है यह जमीन उसकी है। इसके चलते पून्नु राम उससे मारपीट करने लगा। इस दौरान रत्न लाल उसकी पत्नी रीना व भाई मदन लाल को गंभीर चोटें आई हैं।
उधर, पून्नु राम ने भी भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि रत्न लाल, रीना व मदन लाल ने उसके व उसकी पत्नी लीला के साथ मारपीट की है। उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट में घायल लोगों को पुलिस ने भराड़ी अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया है। जबकि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल करवा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।