फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाबालिग की हरियाणा में जबरन करवा दी शादी

नाबालिग की हरियाणा में जबरन करवा दी शादी

Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग की हरियाणा में जबरन करवा दी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव निवासी एक नाबालिग की शादी जबरन हरियाणा में करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हरियाणा से बरामद कर लिया है। जबकि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस को अभी तीन और आरोपियों की तलाश है।
पुलिस को संदेह है कि यह एक गिरोह का काम है, जोकि सूबे की लड़कियों की दूसरे राज्यों में शादी करवाता है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गांव के गटी में शकुंतला नाम की एक महिला रहती है। जो झाड़ फूंक कर उपचार का दावा करती है। एक नाबालिग लड़की भी उपचार के लिए उसके पास आती थी। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की पर अपने भाई के साथ शादी करने का दबाव बनाया। महिला नाबालिग लड़की को जबरन रेणुका ले गई। जहां पर उसकी शादी राम चंद्र उर्फ हैप्पी निवासी हरियाणा शाहबाद से करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर 8 जुलाई को तलाई थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने एएसआई लक्ष्मी, राजेंद्र डोगरा, महिला आरक्षी अरुणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस ने 9 जुलाई को लड़की को आरोपी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी राम चंद को भी 13 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को घुमारवीं कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस मामले में अभी तीन और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

थाना प्रभारी तलाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 363, 376,109 सेक्सन 4 पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed