{"_id":"5c8bdf29bdec221414547c47","slug":"31552670505-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
बरमाणा में कैंचीमोड़ पर हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले कैंचीमोड़ के पास एक तेज रफ्तारी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने घायल बाइक सवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नवल किशोर पुत्र रोशन लाल निवासी सलनू, बिलासपुर ने बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर से कैंचीमोड़ स्थित एक दुकान में निजी काम से आया था। जब वह बाइक में वापिस घर जाने लगा तो एक निजी संस्थान की बस ने उसको टक्कर मार दी। निजी संस्थान का बस चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे वहां से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उसकी बाजू, घुटने, पांव में चोटें आई हैं। बरमाणा पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------------------
....सरोज पाठक।