फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डरोह गांव में छह कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख

डरोह गांव में छह कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख

Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
डरोह गांव में छह कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख
रियो डी जनेरियो में राष्ट्रीय संग्रहालय जलकर खाक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। कलोल उपतहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सलवाड़ के गांव डरोह में आग लगने से छह कमरों का स्लेटपोश रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान आंका गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह दस बजे डरोह निवासी भागीरथ पुत्र तुलसीराम के मकान से अचानक ही धुआं उठना शुरू हो गया। धुआं उठता देख आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। इससे पहले की ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग एक दम ही इतनी भड़क गई कि घर के अंदर रहने वाले लोगों को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। ग्रामीणों व घरवालों को जरूरी सामान भी बाहर निकाल पाने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

भागीरथ भी बस बेबसी से अपने मकान को जलता हुआ देखता रहा। बेबस आंखों के साथ उसने अपनी उम्र भर की कमाई को राख होते हुए देखा। वहीं घटना का पता चलते ही कलोल के नायब तहसीलदार रमेश धीमान मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत व सिर ढकने के लिए तरपाल दी। नायब तहसीलदार ने कहा कि हलका पटवारी को नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घरवालों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि कलोल के सलवाड़ में आग लगने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने की घटना की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed