{"_id":"5a8310f04f1c1b514a8b9177","slug":"31518538992-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की पालना करने वालों को दी चॉकलेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात नियमों की पालना करने वालों को दी चॉकलेट
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी में यातायात नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के पुलिस ने चालान काटे। इसके अलावा जो वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, उन्हें चॉकलेट दी गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले 22 वाहनों के चालान काटकर सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।
पुलिस ने स्थानीय आईटीआई के उन छात्रों को भी शामिल किया, जिनके कुछ दिन पहले यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटे गए थे। डीएसपी नयनादेवी अनिल शर्मा का कहना था कि आईटीआई के छात्रों को इसलिए चालान काटते समय शामिल किया गया ताकि वे यातायात के तमाम नियमों के बारे में जागरूक हो सकें। अगली बार वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें।
स्थानीय लोगों के अलावा श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के इस प्रयोग की प्रशंसा की। इस दौरान पुलिस ने नयनादेवी में 22 चालान काटे, जिनसे 7 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।