फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चार बकरे-बकरियों के साथ दो सिलेंडर चुराए

चार बकरे-बकरियों के साथ दो सिलेंडर चुराए

Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
चार बकरे-बकरियों के साथ दो सिलेंडर चुराए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)।
जुखाला क्षेत्र में इन बकरा चोर गिरोह सक्रिय होने से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात को चोर जुखाला में दो लोगों की पशुशाला से चार बकरे और बकरियां चुराकर ले गए। इसके साथ ही आरोपी एलपीजी के भरे हुए दो सिलेंडरों पर भी हाथ साफ कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार जुखाला के रूपलाल के घर से चोरों ने एक बकरा और एक बकरी चुरा ली। इसके बाद चोर राजेश कुमार के घर से एक बकरे और एक बकरी को चुराकर ले गए। जबकि आरोपी रसोईघर से एलपीजी गैस के दो भरे सिलेंडर चुराकर ले गए। लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी चोर राजेश कुमार के घर से बाइक पर हाथ साफ कर चुके हैं। इस बार चोरों ने दोबारा से राजेश कुमार के घर को अपना निशाना बनाया। अभी तक राजेश कुमार की बाइक का कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है की पांच दिन पूर्व ही चोरों ने ब्रह्मपुखर से गोपाल ठाकुर के घर से तीन बकरे चोरी कर लि थे। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। चोरी की इन घटनाओं के बाद से जुखाला के लोग सहमे हुए हैं। जुखाला पंचायत के उपप्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है जिस से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed