Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रेस करते हुए करंट लगने से युवती की मौत

प्रेस करते हुए करंट लगने से युवती की मौत

Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रेस करते हुए करंट लगने से युवती की मौत
जुखाला (बिलासपुर।)। जुखाला क्षेत्र के अंतर्गत गसौड़ गांव में एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात युवती कपड़ों पर प्रेस कर रही थी कि वह करंट की चपेट में आ गई। हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जुखाला क्षेत्र के तहत गांव गसौड़ की कशिश (18) पुत्री ताहिर खान शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। इस दौरान उसे करंट लग गया। इस दौरान घर में कोई नहीं था जिस कारण इसका पता नहीं चला। करंट से उसकी बाजू जल गई। काफी देर तक बिजली की तार में ही फंसे रहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ देर बाद उसके परिजन घर आए तो उन्होंने उसे बिजली की तार में फंसा हुआ देखा। आनन-फानन में वह उसे गसौड़ स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। युवती के शव को रात को ही जिला अस्पताल आया गया जहां पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवती ने हाल ही में वकालत की पढ़ाई में दाखिला लिया था।
विज्ञापन

इस बारे में एसपी बिलासपुर राहुल नाथ का कहना है कि गसौड़ में एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई है। युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। नम्होल चौकी में 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed