फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   विजिलेंस ने दर्ज किए शिकायतकर्ता के बयान

विजिलेंस ने दर्ज किए शिकायतकर्ता के बयान

Mon, 16 Jul 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने दर्ज किए शिकायतकर्ता के बयान

विज्ञापन
विजिलेंस ने दर्ज किए शिकायतकर्ता के बयान
अधिकारी पर गलत दस्तावेज पेश कर नौकरी लेने का मामला
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को सौंपे दस्तावेज
विजिलेंस तीन महीने में पूरी करेगी मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वर्ष 2015 में बिलासपुर में रहे तत्कालीन कानूनगो व वर्तमान में मंडी जिला में नायब तहसीलदार के खिलाफ विजिलेंस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को विजिलेंस ने शिकायतकर्ता मदनलाल शर्मा के बयान कलमबद्ध किए। वहीं शिकायतकर्ता ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज भी विजिलेंस को सौंपे। विजिलेंस उक्त मामले की जांच तीन महीने में पूरी करेगी। गौर रहे की उक्त अधिकारी पर गलत दस्तावेज पेश कर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उक्त अधिकारी पर फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के महासचिव मदनलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि पूर्व सैनिक के नाम पर सरकारी पटवारी के पद पर नियुक्ति करवाई थी। इसके बाद यह प्रमोट होकर कानूनगो और अब नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। समिति ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी न तो पूर्व सैनिक, न आईआईआर डीपी की श्रेणी में आता है। जबकि पूर्व सैनिक के पुत्र(एक्स सर्विस मैन अवार्डी) के नाम पर उस वक्त कोई पद ही नहीं था। ऐसे में उक्त अधिकारी को नौकरी कैसे मिल गई। इस संबंध में समिति ने विजिलेंस को 14-12-2016 को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी जिसके बाद समिति की ओर से इस मामले को लेकर मुख्य सचिव प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की थी। समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को विजिलेंस के अधिकारियों के पास पहुंच कर इस मामले में बयान दर्ज करवाए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विजिलेंस की ओर से जो दस्तावेज मांगे गए उन्हें भी अधिकारियों को मौके पर मुहैया करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed