फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नर्सिंग स्टाफ से तीमारदारों ने की बदसलूकी, हाथापाई

नर्सिंग स्टाफ से तीमारदारों ने की बदसलूकी, हाथापाई

Sat, 27 Jan 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ से तीमारदारों ने की बदसलूकी, हाथापाई
demo pic - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्सों के साथ नशे में धुत तीमारदारों की बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह लोग एक महिला मरीज के साथ आए बताए जा रहे हैं। नर्सिंग स्टाफ के साथ पहले बदसलूकी करने और फिर हाथापाई करने के आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार रात के इस घटनाक्रम के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया है। वहीं, तीमारदार महिला मरीज को बाद में किसी निजी चिकित्सा संस्थान ले गए। स्टाफ नर्सों ने उपायुक्त बिलासपुर और एसपी बिलासपुर से मिलकर शिकायत करने के अलावा पूरे स्टाफ के लिए सुरक्षा की मांग की। शिकायत के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे कुछ लोग एक गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। मौके पर राजकुमारी, सीमा और अंजना स्टाफ नर्सें ड्यूटी पर थीं। इस दौरान एक महिला को गायनी वार्ड के 59 नंबर बिस्तर में भर्ती किया गया। उसके बाद स्टाफ ने महिला के साथ आए परिजनों को महिला के जरूरी टेस्ट करने को कहा और इसकी सूचना एसआरएल लैब को देने को कहा। जिसके बाद लैब से कर्मचारियों ने आ कर महिला के सैंपल लेने थे। लेकिन परिजन महिला को लेकर लैब पहुंच गए। जिसके बाद नशे में धुत आधा दर्जन तीमारदारों ने स्टाफ नर्सों के साथ बदसलूकी कर हाथापाई भी कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी तो परिजन मरीज को किसी दूसरे अस्पताल में ले गए। इधर, इस संबंध में एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि इस संबंध में दोनों पार्टी की ओर से शिकायत आई है। दोनों शिकायतों की छानबीन की जा रही है। छानबीन में जो भी सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नर्सों की मांग पर अस्पताल परिसर में गश्त बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed